प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 25–30 अप्रैल, 2026 के मध्य कर्नाटक के बेंगलुरु और ओडिशा के भुवनेश्वर में युवा नेताओं के लिए BIMSTEC एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किया गया ।
- इसे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से आयोजित किया गया था
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25–30 अप्रैल, 2026 के मध्य कर्नाटक के बेंगलुरु और ओडिशा के भुवनेश्वर में युवा नेताओं के लिए BIMSTEC एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किया गया ।
- इसे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से आयोजित किया गया था
- इस कार्यक्रम में BIMSTEC के सात सदस्य देशों से विभिन्न क्षेत्रों के 70 से अधिक युवा नेताओं ने भाग लिया।
- इस कार्यक्रम में संरचित नेतृत्व विकास, क्षेत्रीय मुद्दों की समझ और समाधान सह-निर्माण के अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
- इसने प्रतिभागियों को अनुप्रयुक्त-अध्ययन और नवाचार-केंद्रित वातावरण प्रदान किया, जिससे वे समग्र और व्यावहारिक तरीके से सीखने, प्रयोग करने और सह-निर्माण करने में सक्षम हुए।
- यह कार्यक्रम वर्ष 2025 में बैंकॉक में आयोजित छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणा को लागू करने के लिए आयोजित किया गया था
- जिसका उद्देश्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में युवा आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…