यात्री जहाज ‘सिंधु’ की बैरन द्वीप की पहली यात्रा

प्रश्न – यात्री जहाज ‘सिंधु’ की बैरन द्वीप की पहली यात्रा के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 26 अक्टूबर, 2025 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, यात्री जहाज ‘सिंधु’ ने भारतीय उपमहाद्वीप के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी, बैरन द्वीप की अपनी पहली यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।
2.24 अक्टूबर, 2025 को यात्री जहाज ‘सिंधु’ ने हैडो वार्फ से बैरेन द्वीप की अपनी ऐतिहासिक यात्रा शुरू की थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 अक्टूबर, 2025 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, यात्री जहाज ‘सिंधु’ ने भारतीय उपमहाद्वीप के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी, बैरन द्वीप की अपनी पहली यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।
  • 24 अक्टूबर, 2025 को यात्री जहाज ‘सिंधु’ ने हैडो वार्फ से बैरेन द्वीप की अपनी ऐतिहासिक यात्रा शुरू की थी।
  • जहाज में 500 यात्री और 125 सरकारी स्कूल के छात्र सवार थे।
  • इस यात्रा में यात्रियों ने ज्वालामुखी की लाल आभा और सूर्योदय का नजारा देखा।
  • पोर्ट ब्लेयर से समुद्र मार्ग से लगभग 140 किमी. दूर, निर्जन बैरन द्वीप भारतीय और बर्मी टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ptinews.com/story/national/vessel-sindhu-completes-maiden-round-trip-to-india-s-only-active-volcano-in-andamans/3038247

https://www.thehindu.com/news/national/andaman-and-nicobar-islands/vessel-sindhu-completes-maiden-round-trip-to-indias-only-active-volcano-in-andamans/article70207894.ece