प्रश्न-24 मई‚ 2022 को जारी यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक‚ 2021 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह सूचकांक विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी किया गया है।
(ii) इस सूचकांक में 117 देशाें को शामिल किया गया है।
(iii) इसमें स्विट्जरलैंड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iv) इसमें भारत को 54वां स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i), (ii) एवं (iv)
(b) केवल (i), (iii) एवं (iv)
(c) केवल (i) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 24 मई‚ 2022 को विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक (Travel & Tourism Development Index), 2021 जारी किया गया।
- यह सूचकांक प्रति दो वर्षों में जारी किया जाता है।
- इस सूचकांक में विश्व की 117 अर्थव्यवस्थाओं (देशों) को शामिल किया गया है।
- इसमें जापान को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
- इसके पश्चात यूएसए को दूसरा‚ स्पेन को तीसरा‚ फ्रांस को चौथा तथा जर्मनी को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
- इसमें स्विट्जरलैंड‚ ऑस्ट्रेलिया‚ यूनाइटेड किंगडम‚ सिंगापुर तथा इटली‚ क्रमश: 6वें‚ 7वें‚ 8वें‚ 9वें तथा 10वें स्थान पर रहे।
- सूचकांक में सबसे निचला स्थान चाड (117वां) को प्राप्त हुआ।
- इसके पश्चात यमन को 116वां‚ माली को 115वां‚ सियरालियोन को 114वां‚ तथा अंगोला को 113वां स्थान प्राप्त हुआ।
- इस सूचकांक में भारत को 54वां स्थान प्राप्त हुआ।
- जबकि वर्ष 2019 में इसे 46वां स्थान प्राप्त हुआ था।
- हालांकि‚ द़िक्षण एशियाई देशों में यह अब भी शीर्ष पर है।
- भारत के पड़सी देशों में श्रीलंका को 74वां‚ पाकिस्तान को 83वां‚ चीन को 12वां‚ बांग्लादेश को 100वां तथा नेपाल को 102वां स्थान प्राप्त हुआ।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.weforum.org/reports/travel-and-tourism-development-index-2021/