प्रश्न – 5 अगस्त, 2026 को जारी मौद्रिक नीति वक्तव्य‚ 2026-27 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.इसमें मौद्रिक नीति समिति द्वारा रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की गई
2.इसके अनुसार‚ चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 अगस्त , 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2026-27 जारी किया।
- एमपीसी ने सर्वसम्मति से चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के अंतर्गत नीतिगत रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया।
- परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर 5.00 प्रतिशत, तथा सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 5.50 प्रतिशत पर बनी रहेगी।
- अन्य दरें इस प्रकार है –
- प्रत्यावर्ती रेपो दर — 3.35 प्रतिशत
- सीआरआर — 3.00 प्रतिशत
- एसएलआर — 18 प्रतिशत
- इसके अनुसार‚ पिछले वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी ) चालू वित्त वर्ष के लिए 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है
- मौजूदा वित्त वर्ष के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति 5.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
- इसके अनुसार ,देश का विदेशी मुद्रा भंडार 692.9 अरब अमरीकी डॉलर है
- रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा है कि यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा, तो अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में प्लास्टिक के नोट चलन में आ जाएंगे।
- रेपो रेट क्या है?
- यह वह दर होती है, जिस पर आरबीआई व्यावसायिक बैंकों को लोन देता है
- जब यह दर बढ़ती है, तो बैंकों को आरबीआई से प्राप्त होने वाला लोन महंगा हो जाता है
- जिससे ग्राहकों को मिलने वाले होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन आदि महंगे हो जाते हैं
- आरबीआई महंगाई में कमी लाने के लिए बाजार में रुपये की तरलता (Liquidity) को घटाता है
- ऐसा वह रेपो रेट बढ़ाकर करता है
- प्रत्यावर्ती रेपो दर क्या है?
- यह वह दर है, जिस पर आरबीआई व्यावसायिक बैंकों से ऋण लेता है
- नकद आरक्षित अनुपात क्या है?
- यह जमा राशि का वह भाग होता है, जो बैंकों को आरबीआई के पास रखना अनिवार्य है.
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.rbi.org.in/scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=63287
https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_NSDPDisplay.aspx?param=4
https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=63288