प्रश्न-अभी हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा मोमेंटम झारखंड के तहत कितनी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है?
(a) 5
(b) 6
(c) 7
(d) 8
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 20 सितंबर, 2016 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा मुंबई में रोड शो के दौरान होटल ताजमहल में मोमेंटम झारखंड के तहत आठ कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
- इस रोड शो के दौरान ही मुख्यमंत्री द्वारा छह नई निवेशोन्मुखी नीतियों की भी शुरूआत की गयी और इसी समय निवेश जागरूकता हेतु अनेक कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
- रोड शो में ऑटोमोबाइल और ऑटोमोबाइल उपस्कर बनाने वाली कंपनियों, वस्त्र निर्माण, सूचना तकनीक, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वास्थ्य शिक्षा तथा शहरीकरण विनिर्माण से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे।
- ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड के साथ कपड़ा क्षेत्र में 1500 करोड़ की लागत से 140 एकड़ भूमि पर दो पार्कों के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
- शिक्षा के क्षेत्र में एमएनआर एजुकेशन ट्रस्ट के साथ इंटीग्रटेड मेडिकल और पैरा मेडिकल शिक्षा परिसर की स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया जिसके तहत एमएनआर एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये की लागत से एमएनआर एजुकेशन ट्रस्ट और पैरा मेडिकल शिक्षा परिसर की स्थापना 80 एकड़ भूमि पर आगामी पांच वर्षों में किया जाएगा।
- टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा समझौते के तहत खनन एवं मौसम संबंधी क्षेत्र में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत सॉफ्ट स्किल सिस्टम में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
- टेक महिंद्रा के साथ सूचना तकनीक सूचना तकनीक संबंधी (IT-ITes) में कौशल विकास तथा रोबोटिक्स एवं क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम तथा इक्यूबेशन सेंटर और बीपीओ इकाई की स्थापना हेतु समझौता किया गया।
- डेशून हॉस्पिटल और हार्ट रिसर्च संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर 500 बिस्तरों वाले मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, 1300 सीटों वाले नर्सिंग संस्थान और एक 300 सीटों की क्षमता के पैरामेडिकल संस्था की स्थापना के लिए किया गया है।
- फ्यूल कंपनी द्वारा आगामी 10 वर्षों तक राज्य में कौशल विकास और क्षमता निर्माण का कार्य किया जाएगा।
- वकरंगी लिमिटेड ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में 1600 से अधिक वकरंगी केंद्रों का निर्माण जिनमें से 1100 केंद्रों की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी। इसके द्वारा (बीटूबी और बीटूसी) सेवा उपलब्ध करायी जाएगी।
- बोकारो सेवा ट्रस्ट और कानपुर में स्थित रामा विश्वविद्यालय द्वारा समझौते के तहत एक सुपर स्पेशियलिटी 300 सैय्या का अस्पताल और 100 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://momentumjharkhand.com/jharkhands-investment-promotion-campaign-poised-to-go-global/
https://twitter.com/dasraghubar/status/778107308807258113
https://twitter.com/dasraghubar/status/778228586549501952
http://inextlive.jagran.com/3000-crore-mou-with-8-caompanies-133173?src=next