प्रश्न – मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस, 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये-
1. यह 3-6 मार्च, 2025 को बार्सिलोना,स्पेन में आयोजित हुआ
2. केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इसमें भारत का प्रतिनिधित्व किया
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3-6 मार्च, 2025 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस, 2025 बार्सिलोना,स्पेन में आयोजित हुआ
- यह विश्व के सबसे बड़े और प्रभावशाली प्रौद्योगिकी और दूरसंचार कार्यक्रमों में से एक है।
- केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसमें भारत का प्रतिनिधित्व किया
- उन्होंने इस कार्यक्रम में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 के उद्घाटन समारोह का भी अनावरण किया और ‘भारत पैवेलियन’ का उद्घाटन किया।
- भारत पैवेलियन में 38 भारतीय दूरसंचार उपकरण निर्माता अपने अत्याधुनिक उत्पादों, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का प्रदर्शन किया
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…