मैत्री-XV -2026

प्रश्न – मैत्री-XV -2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह भारत और थाईलैंड के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है
  2. इस अभ्यास के 15वें संस्करण का आयोजन 18 से 31 अगस्त 2026 तक विभावदी रंगसित कैंप, सूरत थानी, थाईलैंड में किया जाएगा।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 18 से 31 अगस्त 2026 तक भारत और थाईलैंड के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-XV -2026 के 15वें संस्करण का आयोजन तक विभावदी रंगसित कैंप, सूरत थानी, थाईलैंड में किया जाएगा।
  • इस अभ्यास का पिछला संस्करण सितंबर 2025 में फॉरेन ट्रेनिंग नोड, उमरोई, मेघालय में आयोजित किया गया था।
  • भारतीय सेना और रॉयल थाई आर्मी की टुकड़ियों में प्रत्येक में 85 सैन्यकर्मी शामिल हैं।
  • भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के सैनिक कर रहे हैं
  • जबकि रॉयल थाई आर्मी की टुकड़ी में 5वीं डिवीजन की 25वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड की तीसरी बटालियन के सैन्यकर्मी शामिल हैं।
  • इस अभ्यास के दौरान कंपनी-स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य फोकस जंगल और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सैन्य अभियानों पर होगा।
  • अभ्यास मैत्री का उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत जंगल और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में संयुक्त विद्रोह-रोधी और आतंकवाद-रोधी अभियानों को संचालित करने की दोनों सेनाओं की संयुक्त क्षमताओं को मजबूत करेगा।
  • इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2300335&reg=48&lang=2

https://ddnews.gov.in/indian-army-contingent-departs-for-india-thailand-joint-military-exercise-maitree-xv