प्रश्न – 26 अक्टूबर, 2025 को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस मैक्सिकन ग्रैंड प्रिक्स, 2025 का खिताब किसने जीता है?
(a) मैक्स वर्सटाप्पेन (b) लैंडो नॉरिस
(c) ऑस्कर जैक पियास्त्री (d) जॉर्ज रसेल
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 अक्टूबर, 2025 को फ़ॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप, 2025 की 20वीं कार रेस मैक्सिकन ग्रैंड प्रिक्स, 2025 मेक्सिको के ऑटोड्रोमो हरमनोस रोड्रिगेज में संपन्न हुई।
- इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब मैकलारेन – मर्सिडीज के चालक लैंडो नॉरिस (यूनाइटेड किंगडम) ने जीत लिया है।
- फेरारी के चालक चार्ल्स लेक्लर्क (मोनाको) दूसरे स्थान पर रहे।
- रेड बुल रेसिंग के मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड्स) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- जॉर्ज रसेल ने मैक्सिकन ग्रैंड प्रिक्स में वर्ष 2025 का अपना तीसरा डीएचएल फास्टेस्ट लैप अवार्ड जीता।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.formula1.com/en/results/2025/races/1272/mexico/race-result
