मेरिडा ओपन, 2025

प्रश्न – 2 मार्च, 2025 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता मेरिडा ओपन, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. महिला युगल का खिताब अन्ना डेनिलिना (कजाखस्तान) और इरीना ख्रोमाचेवा (रुस) ने जीता है।
2. महिला एकल का खिताब एम्मा नवारो (संयुक्त राज्य अमेरिका)ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 फ़रवरी, 2025 से 2 मार्च, 2025 के मध्य डब्ल्यूटीए टूर सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता मेरिडा ओपन, 2025 मेरिडा, मेक्सिको में आयोजित हुई।
  • महिला एकल विजेता – एम्मा नवारो (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • महिला एकल उपविजेता – एमिलियाना अरांगो (कोलंबिया)
  • महिला युगल विजेता – कैटारज़ीना पीटर(पोलैंड) और मेयर शेरिफ़ (मिस्र)
  • महिला युगल उपविजेता – अन्ना डेनिलिना (कजाखस्तान) और इरीना ख्रोमाचेवा (रुस)

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.wtatennis.com/tournament/2085/m-rida/2025/overview