प्रश्न – 7 अप्रैल, 2026 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किए गए “मेरा गांव, स्वस्थ गांव” अभियान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करना है।
(b) अभियान में उपचार की अपेक्षा निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर अधिक बल दिया गया है।
(c) इस अभियान के अंतर्गत केवल संक्रामक रोगों के नियंत्रण पर ध्यान दिया जाएगा।
(d) बेहतर प्रदर्शन करने वाले गांवों को “स्वस्थ गांव” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 अप्रैल, 2026 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी “मेरा गांव, स्वस्थ गांव” अभियान का शुभारंभ किया।
- इस अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करके और निवारक स्वास्थ्य देखभाल दृष्टिकोण को बढ़ावा देकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में बदलाव लाना है।
- इस अभियान की मुख्य विशेषता उपचार के बजाय “बचाव” पर अधिक ध्यान केंद्रित करना है।
- इसके अंतर्गत स्वच्छता, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, अपशिष्ट जल प्रबंधन और बेहतर पोषण जैसे बुनियादी कारकों पर काम किया जाएगा।
- साथ ही, संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों के नियंत्रण के साथ-साथ मातृ-बाल स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और बदलती जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।
- अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक समितियों का गठन किया गया है।
- बेहतर प्रदर्शन करने वाले गांवों को “स्वस्थ गांव” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
- सरकार ने इसके लिए 65.25 करोड़ रुपए के पुरस्कारों का प्रावधान किया है, जो जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों को दिए जाएंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
