प्रश्न – 24-25 जुलाई ,2025 को मेरकॉम इंडिया रिन्यूएबल्स शिखर सम्मेलन-2025 कहाँ आयोजित हुआ ?
(a) नई दिल्ली (b) गुरुग्राम
(c) जयपुर (d) मुंबई
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24-25 जुलाई ,2025 को मेरकॉम इंडिया रिन्यूएबल्स शिखर सम्मेलन-2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ
- इसका मुख्य विषय है -“Where Policy and Ambition Turn to Action”
- यह आयोजन भारतीय सौर ऊर्जा निगम, हरित ऊर्जा नौकरियों के लिए कौशल परिषद, भारत में ऊर्जा भंडारण गठबंधन, भारतीय रिन्यूएबल ऊर्जा सोसायटी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाता संघ और भारतीय सौर निर्माता संघ के सहयोग से आयोजित किया गया
- यह शिखर सम्मेलन एक विशेष आयोजन है, जो नवीकरणीय क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाता है।
- केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस शिखर सम्मेलन को संबोधित किया
- इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत अपनी स्थापित बिजली क्षमता का 50 प्रतिशत गैर-जीवाश्म स्रोतों से प्राप्त कर चुका है, जो राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) की समय-सीमा से पाँच वर्ष पहले ही प्राप्त हो चुका है।
- वर्तमान में स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 245 गीगावाट से अधिक है, जिसमें 116 गीगावाट सौर ऊर्जा और 52 गीगावाट पवन ऊर्जा शामिल है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
