मेडिकवर इंडिया का अधिग्रहण

प्रश्न – 6 अगस्त, 2026 को केकेआर द्वारा मेडिकवर इंडिया के प्रस्तावित अधिग्रहण के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) मेडिकवर एबी और उसके स्थानीय साझेदार मेडिकवर इंडिया की 100% इक्विटी बेचेंगे।
(b) मेडिकवर एबी की हिस्सेदारी 66.1% तथा अल्पांश शेयरधारकों की हिस्सेदारी 33.9% है।
(c) अधिग्रहण पूरा हो चुका है और इसके लिए अब किसी नियामकीय मंजूरी की आवश्यकता नहीं है।
(d) सौदा वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में पूरा होने की संभावना है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 अगस्त, 2026 को वैश्विक निवेश फर्म (केकेआर) (Kohlberg Kravis Roberts -KKR) द्वारा प्रबंधित फंडों ने स्वीडन स्थित मेडिकवर एबी के भारतीय अस्पताल व्यवसाय मेडिकवर इंडिया के अधिग्रहण के लिए निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • अभी अधिग्रहण पूरा नहीं हुआ है; यह आवश्यक नियामकीय तथा विलय-नियंत्रण मंजूरियों के अधीन है।
  • मेडिकवर और उसके स्थानीय साझेदार मेडिकवर इंडिया की 100% इक्विटी बेचेंगे।
  • मीडिया में सौदे का मूल्य लगभग 1.5 बिलियन डॉलर ( बताया गया, जबकि कंपनी के आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार इसका उद्यम मूल्य 1.2 बिलियन यूरो तथा इक्विटी खरीद मूल्य करीब 10,500 करोड़ रुपये है।
  • केकेआर लगभग 0.1 बिलियन यूरो के शेयरधारक ऋण भी खरीदेगा।
  • मेडिकवर एबी की हिस्सेदारी 66.1% और अल्पांश शेयरधारकों की हिस्सेदारी 33.9% है।
  • यह सौदा वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में पूरा होने की संभावना है।
  • यह अधिग्रहण भारत में केकेआर का पिछले तीन वर्षों में तीसरा बड़ा अस्पताल निवेश है।
  • वर्ष 2017 में स्थापित मेडिकवर इंडिया के दक्षिण एवं पश्चिम भारत में 24 अस्पताल, लगभग 4,800 बेड, 1,900 से अधिक डॉक्टर और 80 से अधिक चिकित्सा विशेषज्ञताएँ हैं।
  • केकेआर ने वर्ष 2004 से वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pharmabiz.com/NewsDetails.aspx?aid=187750&sid=2