प्रश्न – मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी), 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) फाइनल मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने वाशिंगटन फ्रीडम को 1 रन से हराकर खिताब जीत लिया।
(ii) लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के सुनील नारायण को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।
(iii) लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के कप्तान के कप्तान आंद्रे रसेल थे।
(iv) टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन (547) एंड्रीज़ गौस (वाशिंगटन फ्रीडम) ने बनाए।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(b) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 जून से 18 जुलाई, 2026 के संयुक्त राज्य अमेरिका में मध्य पेशेवर ट्वेंटी-20 क्रिकेट लीग मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी), 2025 का आयोजन संयुक्त राज्य किया गया। यह प्रतियोगिता का चौथा संस्करण था।
- यह लीग का संचालन अमेरिकन क्रिकेट एंटरप्राइजेज (एसीई) द्वारा किया जाता है।
- मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी), को प्रायोजन कारणों से कॉग्निजेंट मेजर लीग क्रिकेट के रूप में भी जाना जाता है।
- इसमें छह टीमों ने भाग लिया।
- फाइनल मुकाबला 18 जुलाई, 2026 को कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ियम में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने वाशिंगटन फ्रीडम को 1 रन से हराकर खिताब जीत लिया।
- फाइनल में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के गेंदबाज सुनील नारायण प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए।
- लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के सुनील नारायण को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।
- लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के कप्तान जेसन होल्डर और वाशिंगटन फ्रीडम के कप्तान स्टीवन स्मिथ थे।
- टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन (547) एंड्रीज़ गौस (वाशिंगटन फ्रीडम) ने बनाए।
- टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट (18-18 ) सुनील नारायण ( लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ), ओटनियल बार्टमैन ( सिएटल ओर्कास ) और आंद्रे रसेल ( लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ) ने लिए।
- वाशिंगटन फ्रीडम के मिशेल ओवेन ने उच्चतम स्कोर (155 रन) बनाया।
- सर्वाधिक 13 – 13 छक्के वाशिंगटन फ्रीडम के मिशेल ओवेन और एमआई न्यूयॉर्क के निकोलस पूरन ने लगाए।
- सबसे तेज अर्धशतक (14 गेंदों पर 50 रन) एमआई न्यूयॉर्क के निकोलस पूरन ने बनाए।
- सबसे तेज शतक (31 गेंदों पर 100 रन) एमआई न्यूयॉर्क के निकोलस पूरन ने बनाया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/11793/major-league-cricket-2026