मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना

प्रश्न -15 जनवरी, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा “मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना” को कब तक जारी रखने का निर्णय लिया है?
(a) 2023-24 तक
(b) 2024-25 और 2025-26 तक
(c) 2025-26 और 2026-27 तक
(d) 2022-23 और 2023-24 तक
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 जनवरी, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा “मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना” को आगामी 2 वर्षों (वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26) तक सतत जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए 100 करोड़ रूपये की राशि राज्यांश के रूप में स्वीकृत की गई है।
  • विभिन्न कार्यक्रमों में ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज उत्पादन/ मत्स्यपालन, ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन, मत्स्यपालकों को प्रशिक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड (ब्याज अनुदान), स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना, एकीकृत सूचना प्रणाली का विकास, राज्य मछली महाशीर का संरक्षण आदि शामिल है।
  • साथ ही मंत्रिमंडल द्वारा एकीकृत पुलिस कॉल सेन्टर एवं नियंत्रण कक्ष तंत्र (डायल-100) सेवा के द्वितीय चरण अप्रैल-2025 से सितंबर-2030 तक (5 वर्ष 06 माह) के संचालन के लिए 1200 फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल (एफआरवी) के साथ कुल अनुमानित राशि 1565 करोड़ रूपये की परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20250115N99&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=15%20Jan%202025