प्रश्न – मार्च, 2023 में किस राज्य के प्रस्तुत बजट में बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वाले बालक-बालिकाओं के पुनर्वास हेतु मुख्यमंत्री बाल उदय योजना की घोषणा की गई है?
(a) झारखंड
(b) छत्तीसगढ़
(c) मध्य प्रदेश
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

- इस योजना के लिए बजट में 1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- साथ ही सरकार ने बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर जाने की आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करते हुए पुनर्वास योजना बनाई है।
- पुनर्वास योजना में बालक-बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता की व्यवस्था, रोजगार सुनििश्चतता, आवास सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pmmodiyojana.org/mukhyamantri-bal-uday-chhattisgarh-online-apply/