प्रश्न – 6 अगस्त 2025 को ‘मुख्यमंत्री निजुत मोइना 2.0’ योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?
(a) मणिपुर
(b) त्रिपुरा
(c) असम
(d) मेघालय
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 अगस्त, 2025 को असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में ‘मुख्यमंत्री निजुत मोइना 2.0’ योजना का शुभारंभ किया।
- यह मासिक वित्तीय सहायता योजना राज्य में बालिकाओं के उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट दर कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
- मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय स्थित बिरिंची कुमार बरुआ सभागार में योजना के आवेदन पत्रों का वितरण किया।
- इसी के साथ पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आवेदन पत्रों का औपचारिक वितरण किया गया।
- इस योजना के अंतर्गत, राज्य के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में उच्चतर माध्यमिक (HS) से लेकर स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक की छात्राओं को मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- उच्चतर माध्यमिक (HS) प्रथम वर्ष की छात्राओं को 10,000रुपये वार्षिक (1,000रुपये प्रति माह, 10 माह के लिए)।
- स्नातक स्तर की छात्राओं को 12,500 रुपये वार्षिक (1,250रुपये प्रति माह, 10माह के लिए)।
- स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं को 25,000 रुपये वार्षिक (2,500रुपये प्रति माह, 10माह के लिए)।
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में, इस योजना से चार लाख से अधिक बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.govtschemes.in/assam-mukhyamantri-nijut-moina-scheme
