मुख्यमंत्री जन सहभागिता निर्माण योजना

मुख्यमंत्री जन सहभागिता निर्माण योजना

प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन “मुख्यमंत्री जन-सहभागिता निर्माण योजना” के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) योजना का कुल बजटीय प्रावधान 5 वर्षों के लिए 750 करोड़ रुपये है।
(b) योजना के अंतर्गत केवल नगर निगमों को अनुदान दिया जाएगा।
(c) जन-भागीदारी और राज्य सरकार की आर्थिक सहायता का अनुपात 50:50 रखा गया है।
(d) योजना में सीवरेज और कचरा निपटान व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
उत्तर – (b)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • अप्रैल, 2025 में मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में जन-भागीदारी से नागरिकों की सुविधा के लिये अद्योसंरचना विकास के लिये “मुख्यमंत्री जन-सहभागिता निर्माण’’ योजना चलाने का भी निर्णय लिया है।
  • इस योजना में 150 करोड़ रूपये प्रति वर्ष के मान से 5 वर्षों के लिये 750 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष नगरपालिक निगमों के लिये 5 करोड़ रूपये, नगरपालिकाओं को एक करोड़ रूपये और नगर परिषदों को 25 लाख रूपये का अनुदान दिया जाएगा।
  • जन-भागीदारी एवं राज्य शासन की आर्थिक सहायता का अनुपात समान रूप से 50-50 प्रतिशत रहेगा।
  • योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के मोहल्लों में सीमेंट- कांक्रिट निर्माण, सीवरेज की उचित व्यवस्था के साथ कचरे के निपटान की उचित व्यवस्था को वरीयता दी जाएगी।
  • योजना के क्रियान्वयन कीअवधि वर्ष 2028-29 तक है

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B4%C2%B0%C2%B6%C3%8E%C2%B3%C2%B4&fontname=%C3%86%C3%AF%C3%AE%C3%B4%C3%85%C3%AE%C3%A7%C3%AC%C3%A9%C3%B3%C3%A8&LocID=32&pubdate=04/06/2025