प्रश्न – 4 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा जगदलपुर से शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के बारे में निम्नलिखित में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में परिवहन सुविधा सुदृढ़ करना है।
(b) योजना के प्रथम चरण में बस्तर और सरगुजा अंचल को शामिल किया गया है।
(c) प्रथम चरण में कुल 34 मार्गों पर 64 बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।
(d) इस योजना से पहली बार 11 जिलों के 250 गांवों तक यात्री बस सेवा पहुंचेगी।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ किया।
- ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू की गई है।
- इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य उन गांवों तक बस सेवा पहुँचाना है, जहाँ अब तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
- प्रथम चरण में बस्तर और सरगुजा अंचल को शामिल किया गया है।
- इन दोनों संभागों के 11 जिलों के 250 गांवों तक यात्री बस सेवा पहली बार पहुंचेगी।
- इन क्षेत्रों में कुल 34 मार्गों पर 34 बसों का संचालन प्रारंभ होगा।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक निर्बाध बस कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है।
- योजना की दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने बस संचालकों को वायबिलिटी गैप फंडिंग प्रदान करने का प्रावधान किया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…