प्रश्न – 23 जून, 2026 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं कल्याणी विवाह सहायता योजना के संबंध में लिए गए निर्णय के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना को जारी रखने का निर्णय लिया गया।
(b) कल्याणी विवाह सहायता योजना को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया।
(c) इन योजनाओं को 1 अप्रैल, 2026 से आगामी 5 वर्षों तक जारी रखने की स्वीकृति दी गई।
(d) दोनों योजनाओं के लिए 1,470 करोड़ 57 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 जून, 2026 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना और कल्याणी विवाह सहायता योजना के निरंतर संचालन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
- इन योजनाओं को 1 अप्रैल, 2026 से आगामी 5 वर्षों तक जारी रखने हेतु 1,740 करोड़ 57 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना प्रदेश में 1 अप्रैल 2006 से प्रभावशील है।
- इस योजना का क्रियान्वयन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित और निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं के साथ-साथ विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को विवाह के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
- योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह में शामिल पात्र कन्या/विधवा/परित्यक्ता को 55 हजार रुपये प्रति हितग्राही की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- यह सहायता कमजोर वर्गों के परिवारों पर विवाह संबंधी आर्थिक बोझ को कम करने में सहायक है।
- वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक इस योजना के अंतर्गत 1 लाख 72 हजार 905 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।
- इस अवधि में कुल 989 करोड़ 80 लाख 62 हजार रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की गई।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…