प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) दिसंबर‚ 2023 में मिस्र द्वारा चीन के अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (ILRS) के लिए एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
(ii) मिस्र‚ चीन के अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (ILRS) में शामिल होने वाला पहला अरब देश है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) (i) तथा (ii) दोनों
(b) केवल (i)
(c) केवल (ii)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

- ध्यातव्य है कि इस सहयोग क्षेत्र में चंद्र और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण में संयुक्त अनुसंधान‚ अंतरिक्षयान का विकास और प्रक्षेपण अंतरिक्ष विज्ञान और खगोलीय अवलोकन आदि शामिल है।
- चीन ने वर्ष 2019 में काहिरा में मिस्र के लिए एक सैटेलाइट असेंबली‚ एकीकरण और परीक्षण केंद्र स्थापित करना प्रारंभ किया था।
- ध्यातव्य है कि चीन के हाल ही में मिस्र के लिए मिस्रसैट-2 रिमोट सेंसिंग उपग्रह भी लांच किया था।
लेखक -नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://spacenews.com/egypt-joins-chinas-ilrs-moon-base-initiative/
