प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 28 अप्रैल, 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मिशन सक्षम (Mission SAKSHAM) शुरू किया
- इसका उद्देश्य शहरी सहकारी बैंकिंग (Urban Co-operative Banking) क्षेत्र की प्रबंधकीय और संचालन क्षमता को बढ़ाना, अनुपालन संस्कृति में सुधार करना और संस्थागत मजबूती को सुदृढ़ करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 अप्रैल, 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मिशन सक्षम (Mission SAKSHAM) शुरू किया
- इसका उद्देश्य शहरी सहकारी बैंकिंग (Urban Co-operative Banking) क्षेत्र की प्रबंधकीय और संचालन क्षमता को बढ़ाना, अनुपालन संस्कृति में सुधार करना और संस्थागत मजबूती को सुदृढ़ करना है।
- मिशन सक्षम एक मिशन मोड, क्षेत्र-व्यापी और अखिल भारतीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण पहल है, जिसके तहत RBI बड़ी संख्या में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।
- ये कार्यक्रम प्रत्यक्ष (in-person) और ई-लर्निंग पाठ्यक्रमों के माध्यम से संचालित किए जाएंगे, जिनसे लगभग 1 करोड़ 40 लाख प्रतिभागियों को कवर किया जाएगा।
- इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लक्ष्य बोर्ड के सदस्यों, वरिष्ठ प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन प्रमुखों सहित विभिन्न समूहों को शामिल करना है।
- साथ ही, जहाँ संभव हो, क्षेत्रीय भाषाओं में भी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
- मिशन सक्षम का उद्देश्य एक स्थायी और आत्म-सुदृढ़ (self-reinforcing) पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना है, जो प्रणालीगत स्थिरता सुनिश्चित करे और UCB क्षेत्र के स्वस्थ विकास और विस्तार को बढ़ावा दे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…