प्रश्न – 14 अक्टूबर‚ 2023 को किस राज्य में मिशन शक्ति का चौथा चरण शुरू किया गया है?
(a) बिहार
(b) झारखंड
(c) उत्तर प्रदेश
(d) हरियाणा
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

- मिशन शक्ति एक व्यापक और दूरदर्शी पहल है‚ जो प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित है।
- इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा‚ संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है।
- इस मिशन के तहत जागरूकता बढ़ाकर एक सुरक्षित वातावरण स्थापित करके और कार्यशालाएं और प्रशिक्षण प्रदान करके‚ महिलाओं के जीवन को बदलने तथा एक समावेशी और सशक्त समाज बनाने का प्रयास किया जाता है।
- अपने बहुआयामी दृष्टिकोण के माध्यम से यह मिशन महिलाओं को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने‚ उद्यमिता को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल हासिल करने का अधिकार देता है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…