प्रश्न – किस राज्य में मिलक नदी में मछली की नई प्रजाति ‘बादिस लिमाकुमी’ (Badis Limaakumi) की खोज की गई है।
(a) सिक्किम
(b) त्रिपुरा
(c) गोवा
(d) नागालैंड
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –
- इन मछलियों के रंग बदलने के कारण इन्हें गिरगिट मछली कहा जाता है।
- रंग में बदलाव का एक कारण मछली के तनाव स्तर को माना जाता है।
- वर्तमान में बादीस की लगभग 25 मान्यता प्राप्त प्रजातियां हैं‚ जिनमें से 15 भारत में पाई जाती हैं।
- बादीस प्रजाति गंगा‚ ब्रह्मपुत्र‚ महानदी और सिंधु बेसिन सहित उत्तरी भारत‚ पूर्वी पाकिस्तान‚ बांग्लादेश‚ भूटान और नेपाल में नदियों‚ तालाबों और दलदल जैसे मीठे पानी के निकायों में पाई जाती है।
- ये स्वभाव से शिकारी होती हैं और मीठे पानी के छोटे अकशेरुकी जीवों को खा जाती हैं।
लेखक —विजय
संबंधित लिंक भी देखें…
https://nagalandpost.com/index.php/new-fish-species-found-in-milak-river/