प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- ‘मित्र शक्ति’ भारत-बांग्लादेश के बीच आयोजित होने वाला एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
- इसका 9वां संस्करण औंध (पुणे) में 16-29 नवंबर‚ 2023 के मध्य आयोजित किया जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –
- इसमें भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 सैनिकों द्वारा किया जा रहा है।
- जबकि श्रीलंकाई पक्ष का प्रतिनिधित्व 53 इन्फैंट्री डिवीजन के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है।
- भारतीय वायुसेना के 15 सैनिक और श्रीलंकाई वायुसेना के 5 सैनिक भी अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
- इसमें हेलीकॉप्टरों के अलावा ड्रोन और काउंटर मानव रहित हवाई प्रणालियों का भी उपयोग किया जा रहा है।
- आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान हेलीपैडों को सुरक्षित करने और हताहतों को निकालने का भी दोनों पक्षों द्वारा संयुक्त रूप से अभ्यास किया जाएगा।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…