प्रश्न-8 जून‚ 2022 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। मिताली राज के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) मिताली राज ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 12 टेस्ट मैच‚ 232 वनडे मैच और 89 टी-20 मैच खेले।
(b) मिताली वन-डे में सबसे अधिक रन बनाने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी है।
(c) टेस्ट में वह भारत की तरफ से दोहरा शतक बनाने वाली एकमात्र महिला बल्लेबाज हैं।
(d) मिताली राज को वर्ष 2013 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 8 जून‚ 2022 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
- उनका 23 वर्ष तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर रहा।
- टी-20 क्रिकेट से उन्होंने सितंबर‚ 2019 में ही संन्यास ले लिया था।
- मिताली राज्य ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 12 टेस्ट मैच‚ 232 वनडे मैच और 89टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले।
- जनवरी‚ 2002 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के विरुद्ध पदार्पण किया था और अपना अंतिम टेस्ट मैच सितंबर-अक्टूबर‚ 2021 में ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध खेला।
- अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में उन्होंने जून‚ 1999 में आयरलैंड के विरुद्ध पदार्पण किया और अंतिम वनडे मैच मार्च‚ 2022 दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेला।

- मिताली राज द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड
- महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय मैचों (तीनों प्रारूपों में) में सर्वाधिक रन (10,868 रन) बनाने वाली खिलाड़ी।
- इस संदर्भ में इंग्लैंड का चार्लोट एडवर्ड्स 10,273 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
- मिताली सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच (232) मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी।
- एक टीम के लिए लगातार सबसे अधिक वनडे (109 मैच) खेलने वाली पहली खिलाड़ी।
- 200 वनडे मैच खेलने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर
- वनडे में सबसे अधिक रन (7805 रन‚ 232 मैचों में) बनाने वाली पहली खिलाड़ी।
- अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 2000 रन से अधिक (2364) रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर
- टेस्ट में वह भारत की तरफ से दोहरा शतक बनाने वाली एकमात्र महिला बल्लेबाज।
- उन्होंने वर्ष 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 214 रन की पारी खेली।
- यह महिला टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर।
- छह वनडे विश्वकप खेलने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी।
- आईसीसी महिला विश्व कप में सबसे अधिक 28 मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड।
- वर्ष 2022 में विश्वकप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के विश्वकप में 23 मैचों में कप्तानी करने रिकॉर्ड को तोड़ा।
- वर्ष 2005 और 2007 में विश्व कप के फाइनल में भारतीय महिला टीम का नेतृत्व किया।
- 23 वर्ष से अधिक वर्षों तक क्रिकेट खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर।
- वर्ष 2017 में महिला क्रिकेट विश्व कप में लगातार 7 अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर।
- विश्वकप में 1000 से अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर और विश्व की पांचवीं महिला क्रिकेटर।
- कप्तान के रूप में 155 महिला वनडे मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड।
- 155 वनडे मैचों में से 89 मैचों में जीता अधिक हासिल की जो सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड
- मिताजी ने वर्ष 2005-6, 2006 और 2008 में लगातार श्रीलंका को फाइनल में पराजित कर एशिया कप का खिताब और वर्ष 2012 में पाकिस्तान को पराजित कर एशिया कप खिताब दिलाया।
- वर्ष 2014 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली बार टेस्ट शृंखला में जीत दिलाई।
- अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे अधिक 17 अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर।
- टी-20 क्रिकेट में (पुरुष और महिला दोनों में) सबसे पहले 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी।
- टेस्ट क्रिकेट में झूलन गोस्वामी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 7वें विकेट के लिए टेस्ट की सबसे बड़ी साझेदारी (157 रन) का रिकॉर्ड।
- वर्ष 2012 में आईसीसी वर्ल्ड रैकिंग में पहला स्थान।
- मिताली को भारतीय क्रिकेट की महिला तेंदुलकर कहा जाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
