प्रश्न-हाल ही में मारीशस के प्रधानमंत्री भारत यात्रा पर रहे। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 17-24 अप्रैल‚ 2022 के मध्य मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भारत की यात्रा पर रहे॥
(ii) इस यात्रा के दौरान उन्होंने जामनगर (गुजरात) में डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर इडिशनल मेडिसन के शिलान्यास समारोह में भाग लिया।
(iii) इस दौरान उन्होंने वाराणसी (उ.प्र.) का भी दौरा किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 17-24 अप्रैल‚ 2022 के मध्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भारत की यात्रा पर रहे।
- उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया था।
- गौरतलब है कि भारत और मॉरीशस के बीच राजनयिक संबंध वर्ष 1948 में स्थापित हुए थे।
- दोनों देशों के बीच विशिष्ट घनिष्ठ संबंध हैं जो साझा इतिहास‚ संस्कृति और विरासत से जुड़े हुए हैं।
- इस यात्रा के दौरान‚ उन्होंने 19 अप्रैल‚ 2022 को जामनगर (गुजरात) में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के शिलान्यास समारोह में भाग लिया।
- साथ ही उन्होंने गांधीनगर (गुजरात) में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट में भी प्रतिभाग किया।
- गुजरात और नई दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा‚ उन्होंने वाराणसी (उ.प्र.) का दौरा किया।
- उल्लेखनीय है कि भारत मॉरीशस का सबसे बड़ा साझेदार रहा है तथा वर्ष 2007 से मॉरीशस को माल एवं सेवाओं का सबसे बड़ा निर्यातक रहा है।
- मॉरीशस को भारत द्वारा जो निर्यात किया जाता है उसमें मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद शामिल हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…