प्रश्न – इनमें से कौन – सा कथन सही है?
(a) 15-26 जनवरी, 2025 तक महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2024 -2025 का आयोजन किया गया।
(b) फाइनल में ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा हॉकी क्लब को हराकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का उद्घाटन संस्करण जीता लिया।
(c) कुल 18 मैच खेले गए।
(d) टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चार्लोट एंगलबर्ट (जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब) छनि गई हैं।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12-26 जनवरी, 2025 तक महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2024 -2025 का आयोजन किया गया।
- यह पहला संस्करण था।
- राउरकेला (ओडिशा) में होने वाले दो मैचों के अलावा, बाकी मैच रांची (झारखण्ड) में खेले गए।
- कुल 13 मैच खेले गए।
- उद्घाटन महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) में चार टीमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वारियर्स, श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स और जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब शामिल थी।
- फाइनल मुकाबला रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया।
- फाइनल में ओडिशा वॉरियर्स ने सूरमा हॉकी क्लब को हराकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का उद्घाटन संस्करण जीता लिया।
- रुतुजा दादासो पिसाल (20वें मिनट, 56वें मिनट) ने वॉरियर्स के लिए दोनों गोल किए, जबकि सूरमा के लिए पेनी स्क्विब (28वें मिनट) ने एकमात्र गोल किया।
- ओडिशा वॉरियर्स की कप्तान नेहा गोयल थीं।
- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर – सविता पुनिया (जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब)
- टूर्नामेंट की आगामी खिलाड़ी – सोनम (जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब)
- शीर्ष स्कोरर – यिब्बी जेनसन (ओडिशा वारियर्स), चार्लोट एंगलबर्ट (जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब) (5 – 5 गोल)
- टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – ज्योति रुमावत (जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/hockey-india-league-2024-25-results-scores-standings-points-table