महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025 -2026

प्रश्न – महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025 -2026 के संबंध में विकल्प में कौन – सा कथन सही नहीं है?
(a) 29 दिसंबर, 2025 से 10 जनवरी, 2026 तक महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025 -2026 का आयोजन किया गया।
(b) यह तीसरा संस्करण था।
(c) फाइनल में एसजी पाइपर्स ने शूटआउट में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2025 -2026 का ख़िताब जीत लिया।
(d) हीरो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नवनीत कौर (एसजी पाइपर्स) रहीं।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 दिसंबर, 2025 से 10 जनवरी, 2026 तक महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025 -2026 का आयोजन किया गया।
  • यह दूसरा संस्करण था।
  • सभी मैच जयपाल सिंह स्टेडियम, रांची में खेले गए।
  • इस महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) में चार टीमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, रांची रॉयल्स, श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स और जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब शामिल थी।
  • फाइनल मुकाबला रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया।
  • फाइनल में एसजी पाइपर्स ने शूटआउट में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2025 -2026 का ख़िताब जीत लिया।
  • शूटआउट में एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर, जुआना कास्टेलारो और लोला रिएरा ने गोल किए, जबकि गोलकीपर बंसारी सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अहम बचाव किए. जिनमें एक पेनल्टी स्ट्रोक भी शामिल था।
  • हॉकी इंडिया लीग ने एसजी पाइपर्स को 1.5 करोड़ रुपये, रनर-अप श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 1 करोड़ रुपये और तीसरे स्थान पर रही टीम रांची रॉयल्स को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर – बंसारी सोलंकी (एसजी पाइपर्स)
  • टूर्नामेंट की आगामी खिलाड़ी – सुनेलिता टोप्पो (एसजी पाइपर्स)
  • शीर्ष स्कोरर – अगस्टिना गोरज़ेलानी (श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स) (5 गोल)
  • हीरो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – नवनीत कौर (एसजी पाइपर्स)
  • फेयरप्ले अवार्ड – रांची रॉयल्स

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espn.in/field-hockey/story/_/id/47432579/hockey-india-league-women-2025-26-hil-women-news-schedule-scores-results-points-table

https://www.olympics.com/en/news/hockey-india-league-2025-26-hil-results-scores-standings-points-table