प्रश्न – हाल ही में ‘महिला न्यायाधीशों का अंतरराष्ट्रीय दिवस’कब मनाया गया?
(a) 8 मार्च (b) 12 मार्च
(c) 10 मार्च (d) 6 मार्च
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 मार्च‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘महिला न्यायाधीशों का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ (International Day of Women Judges) मनाया गया।
- उद्देश्य – न्यायपालिका के सभी स्तरों पर महिलाओं की पूर्ण और समान भागीदारी को बढ़ावा देना
- अब तक हुई प्रगति का जश्न मनाने और आगे आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए “न्याय में महिलाएं, न्याय के लिए महिलाएं” अभियान के साथ यह दिवस मनाया गया
- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 28 अप्रैल, 2021 को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी
- वर्ष 2017 में 40 प्रतिशत न्यायाधीश महिलाएं थीं, जो 2008 की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है।
- अधिकांश यूरोपीय देशों में, पेशेवर न्यायाधीशों या मजिस्ट्रेटों के रूप में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक हैं
- हालांकि, राष्ट्रीय सर्वोच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों में 41 प्रतिशत महिलाएं हैं तथा न्यायालय अध्यक्षों में केवल 25 प्रतिशत महिलाएं हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/women-judges-day
https://www.us-rs.si/en/information-center/novice/international-day-of-women-judges
