महिला जननांग विकृति के विरुद्ध शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस

प्रश्न – ‘महिला जननांग विकृति के विरुद्ध शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 7 फरवरी (b) 4 फरवरी
(c) 6 फरवरी (d) 3 फरवरी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 फरवरी, 2026 के मध्य संपूर्ण विश्व में ‘महिला जननांग विकृति के विरुद्ध शून्य सहनशीलता का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ (International Day of Zero Tolerance for Female Genital Mutilation) मनाया गया।
  • वर्ष 2026 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- “Towards 2030: No end to female genital mutilation without sustained commitment and investment” है।
  • महिला जननांग विकृति (FGM) ऐसा घृणित मानवाधिकार उल्लंघन है, जिससे विश्व की अनेक महिलाएं और लड़कियां प्रभावित हैं।
  • यह दिवस लड़कियों और महिलाओं के लिए जननांग विकृति पर जागरूकता पैदा करने तथा उन्मूलन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
  • महिला जननांग विकृति को जननांग खतना या जननांग को आंशिक और पूरी तरह हटाने या अचिकित्सा कारणों मुख्य रूप से सांस्कृतिक परंपरा के आधार पर महिला प्रजनन अंगों की क्षति के नाम से भी जाना जाता है।
  • क्या आप जानते हैं?
  • महिला जननांग विकृति (FGM) को समाप्त करने में $1 का निवेश करने पर $10 का प्रतिफल मिलता है।
  • 2.8 अरब डॉलर का निवेश 2 करोड़ (20 मिलियन) मामलों को रोक सकता है और 27.9 अरब डॉलर के लाभ उत्पन्न कर सकता है।
  • FGM से होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं के उपचार पर स्वास्थ्य प्रणालियों का अनुमानित खर्च USD 1.4 अरब डॉलर प्रति वर्ष है, और यदि इसका उन्मूलन नहीं हुआ तो यह खर्च लगातार बढ़ता जाएगा।
  • आज जीवित 23 करोड़ (230 मिलियन) से अधिक लड़कियाँ और महिलाएँ FGM का शिकार हो चुकी हैं और उन्हें उपयुक्त देखभाल सेवाओं तक पहुँच की आवश्यकता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/female-genital-mutilation-day