प्रश्न – महिला एफआईएच इंडोर हॉकी विश्व कप, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.फाइनल में पोलैंड ने ऑस्ट्रिया को पराजित कर पहली बार खिताब जीता।
2.जर्मनी की मार्लेना रिबाचा ने 14 गोल के साथ टूर्नामेंट के सर्वोच्च गोलस्कोरर का खिताब जीता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3-9 फरवरी, 2025 तक महिला एफआईएच (FIH) इंडोर हॉकी विश्व कप, 2025 क्रोएशिया के पोरेक (Porec) में ज़ाटिका स्पोर्ट सेंटर में आयोजित किया गया।
- यह महिला FIH इंडोर हॉकी विश्व कप का सातवाँ संस्करण था।
- इसमें 12 टीमों (5 महाद्वीपों से) ने भाग लिया।
- फाइनल में पोलैंड ने ऑस्ट्रिया को पराजित कर पहली बार खिताब जीता।
- चेक गणराज्य तीसरे स्थान पर रहा।
- जर्मनी की इनेस वैनर ने 14 गोल के साथ टूर्नामेंट के सर्वोच्च गोलस्कोरर का खिताब जीता।
- पोलैंड की मार्लेना रिबाचा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं।
- सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी संयुक्त राज्य अमेरिका की रीस डी ’एरियानो (Reese D’Ariano) को चुना गया।
- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर थाईलैंड की सोमलाक सुत्तिप्रापा चुनी गईं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…