महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW) का 69वां सत्र, 2025

प्रश्न – मार्च, 2025 में महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW) का 69वां सत्र, 2025 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) न्यूयॉर्क
(c) पेरिस (d) वियना
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10-21 मार्च, 2025 में महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW) का 69वां सत्र, 2025 संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया
  • यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) का एक कार्यात्मक आयोग का सत्र है
  • CSW एक प्रमुख वैश्विक अंतर-सरकारी निकाय है ,जो लैंगिक समानता, अधिकारों और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से समर्पित है।
  • इस वर्ष का सत्र महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ष 2025 महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण पर ऐतिहासिक वैश्विक मार्गदर्शक साधन, बीजिंग घोषणा और इसे कार्रवाई के लिए मंच की 30वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
  • इसे वर्ष 1995 में महिलाओं पर चौथे विश्व सम्मेलन में अपनाया गया था।
  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इसमें भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व किया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.unwomen.org/en/how-we-work/commission-on-the-status-of-women/csw69-2025

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2110664