प्रश्न – 29 अगस्त ,2025 को “महासागर खातों के विकास पर तटीय राज्यों की क्षमता निर्माण” विषय पर कार्यशाला कहां आयोजित हुई?
(a) मुंबई (b) भुवनेश्वर
(c) कोच्चि (d) अहमदाबाद
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 अगस्त, 2025 को “महासागर खातों के विकास पर तटीय राज्यों की क्षमता निर्माण” विषय पर कार्यशाला कोच्चि, केरल में आयोजित हुई
- इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तटीय राज्यों को अपने-अपने महासागर लेखा तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे एसईईए (SEEA) रूपरेखा के अनुरूप राष्ट्रीय स्तर पर महासागर लेखा विकसित करने की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता पूरी की जा सके।
- इसे सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) का राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा केरल के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय (DES) के सहयोग से आयोजित किया गया था
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…