प्रश्न-3 दिसंबर, 2020 को मसाला ब्रांड एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 2015
(b) वर्ष 2019
(c) वर्ष 2017
(d) वर्ष 2016
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 3 दिसंबर, 2020 को मसाला ब्रांड एमडीएच (MDH) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे।
- ‘मसाला किंग के नाम से प्रसिद्ध उनका जन्म 27 मार्च, 1923 को सियालकोट, पंजाब प्रांत ब्रिटिश इंडिया (अब पाकिस्तान) में हुआ था।
- उन्होंने वर्ष 1959 में नई दिल्ली में एचमडीएच (MDH: Mahashian Di Hatti) के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना की।
- उन्हें वर्ष 2019 में केंद्र सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
