महत्वपूर्ण खनिजों पर राष्ट्रीय सम्मेलन-2025

प्रश्न – 7 से 8 अगस्त, 2025 को महत्वपूर्ण खनिजों पर राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 कहां आयोजित किया गया?
(a) जबलपुर (b) जयपुर
(c) रायपुर (d) रांची
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 से 8 अगस्त, 2025 को महत्वपूर्ण खनिजों पर राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 जबलपुर ,मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया
  • इसका मुख्य विषय – “महत्वपूर्ण खनिज: अन्वेषण और दोहन” है
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) अपने 175वें स्थापना वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में इसका आयोजन किया
  • इस कार्यक्रम में हितधारकों, नीति निर्माताओं, आईआईटी/विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।
  • इस सम्मेलन ने महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के संवर्द्धन और उपयोग से जुड़ी भविष्य की रूपरेखा पर विचारों, अनुभवों और विमर्श के आदान-प्रदान के लिए एक व्यापक मंच प्रदान किया।
  • इस कार्यक्रम में भूवैज्ञानिक रूपरेखा, खनिज प्रणाली मॉडल, भूभौतिकीय रणनीतियां, नवीन अन्वेषण उपकरण, सतत खनन पद्धतियां, नीतिगत सुधार और महत्वपूर्ण खनिज पुनर्चक्रण जैसे विविध भूवैज्ञानिक विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2153715

https://www.aninews.in/news/business/geological-survey-of-india-hosts-national-conference-to-ramp-up-focus-on-critical-minerals20250808113223