प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध बॉडी-बिल्डर और पूर्व मिस्टर यूनिवर्स मनोहर आइच का निधन हो गया। वह भारत के पहले मिस्टर यूनिवर्स कब बने थे?
(a) वर्ष 1950
(b) वर्ष 1952
(c) वर्ष 1955
(d) वर्ष 1960
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 5 जून, 2016 को प्रसिद्ध बॉडी-बिल्डर और पूर्व मिस्टर यूनिवर्स मनोहर आइच का कोलकाता में निधन हो गया। वह 104 वर्ष के थे।
- ‘पॉकेट हरक्यूलिस’ के नाम से प्रसिद्ध मनोहर आइच ने वर्ष 1950 में 36 वर्ष की आयु में मिस्टर हरक्यूलिस टाइटल जीता था।
- वह वर्ष 1952 में मिस्टर यूनिवर्स बनने वाले पहले भारतीय थे।
- वर्ष 1942 में वे रॉयल इंडियन एयर फोर्स में शामिल हुए थे।
- वर्ष 2015 में पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें ‘बंगविभूषण अवॉर्ड’ से सम्मानित किया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://ddinews.gov.in/Sports/Sports%20-%20Other%20Stories/Pages/ManoharAich.aspx
http://contest.bodybuilding.com/bio/98522/
http://www.bhaskar.com/news-hindi-ht/SPO-OTH-OTH-manohar-aich-passed-away-5341719-PHO.html
