मनोज कुमार

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
1.4 अप्रैल, 2025 को प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का मुंबई में निधन हुआ
2. उन्हें वर्ष 2018 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 अप्रैल, 2025 को प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का मुंबई में निधन हुआ
  • वे 87 वर्ष के थे
  • उनका जन्म वर्ष 1937 में एबटाबाद ,पाकिस्तान में हुआ था
  • उनका असली नाम हरिकिशन गोस्वामी था
  • अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए वे ‘भारत कुमार’ के नाम से भी प्रसिद्ध थे।
  • उन्होंने फिल्म जगत को उपकार (1967), पूरब और पश्चिम (1970), और क्रांति (1981) जैसी क्लासिक फिल्में दीं।
  • उनकी कुछ अन्य लोकप्रिय फ़िल्में हैं -पत्थर के सनम, शोर, संन्यासी तथा रोटी, कपड़ा और मकान।
  • उन्हें ‘दो बदन’, ‘हरियाली और रास्ता’ और ‘गुमनाम’ जैसी हिट फिल्मों के लिए भी जाना जाता था।
  • भारतीय कला में उनके योगदान के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें वर्ष 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया।
  • उन्हें वर्ष 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
  • उनके नाम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अलग-अलग श्रेणियों में सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/articles/czx4dd0gqego

https://en.wikipedia.org/wiki/Manoj_Kumar