मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना पंचम चरण

श्न – 13 जनवरी, 2026 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत “मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना पंचम चरण” के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(a) यह योजना केवल नगर निगम क्षेत्रों तक सीमित है।
(b) योजना की अवधि 5 वर्ष की है।
(c) योजना के अंतर्गत 5000 करोड़ रुपये की स्वीकृति 3 वर्षों (2026-27 से 2028-29) के लिए दी गई है।
(d) यह योजना ग्रामीण अधोसंरचना विकास से संबंधित है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 जनवरी, 2026 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए “मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना पंचम चरण” को 3 वर्षों (वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2028-29) के लिए, 5 हजार करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई।
  • इस योजनान्तर्गत मास्टर प्लान की सड़कें जिले की प्रमुख एवं अन्य रोड तथा शहर की प्रमुख सड़कों का निर्माण तथा अनुषांगिक कार्य, सडक सुरक्षा एवं शहरी यातायात सुधार, शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति/सीवरेज / अन्य परियोजनाओं में गैप कवरेज से संबंधित कार्य, इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन ड्रेन तथा एसटीपी निर्माण संबंधी कार्य एवं राज्य शासन की प्राथमिकता के कार्य किये जा सकेंगे।
  • योजना का क्रियान्वयन नगरीय निकायों द्वारा किया जायेगा।
  • इस योजना के लागू होने से विभिन्न शहरों में आवश्यक अधोसंरचनाएँ उपलब्ध हो सकेंगीं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://mpinfo.org/Home/Frm_Minister_Depart_Info?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B1%C2%B1%C2%B3%C3%8E%C2%B3%C2%B7%C2%B1&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B3%C2%B2&catId=%C2%B3%C2%B6&pubdate=01/13/2026

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B1%C2%B1%C2%B3%C3%8E%C2%B3%C2%B7%C2%B1&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=01/13/2026