मध्य प्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास अधिनियम- 2025

प्रश्न – निम्न में से कौन-सा तथ्य “मध्यप्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास अधिनियम-2025” के संबंध में सही नहीं है?
(a) इस अधिनियम के अंतर्गत “महानगर योजना समिति” और “महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण” का गठन किया जाएगा।
(b) इंदौर-उज्जैन-देवास-धार और भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा क्षेत्र में विकास प्राधिकरण गठित किए जाएंगे।
(c) महानगर योजना समिति ही महानगर क्षेत्र की विकास योजना का क्रियान्वयन करेगी।
(d) यह अधिनियम 20 मई, 2025 को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृत किया गया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 मई, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक इंदौर में राजवाड़ा के दरबार हॉल में हुई।
  • इस बैठक में “मध्यप्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास अधिनियम-2025” को स्वीकृति प्रदान की गई।
  • यह अधिनियम लागू होने के बाद “महानगर योजना समिति” एवं “महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण” का गठन किया जा सकेगा।
  • साथ ही प्रदेश में “इंदौर-उज्जैन-देवास-धार” एवं “भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा (राजगढ़)” के लिए महानगर योजना समिति एवं महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन राज्य सरकार कर सकेगी।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा भारतीय संविधान में विहित प्रावधानों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों का क्षेत्रीय स्तर पर समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए “महानगर योजना समिति” एवं “महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण” गठित करने के लिए घोषणा की गई थी।
  • महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा “महानगर क्षेत्र” के लिए विकास योजना प्रारूप तैयार कर महानगर योजना समिति से विकास योजना अनुमोदन हेतु राज्य सरकार को प्रेषित की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा महानगर क्षेत्र की विकास योजना को अनुमोदन प्रदान करने के बाद विकास योजना का क्रियान्वयन महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
  • महानगर क्षेत्र की विकास योजना में ऐसे क्षेत्र की भौगोलिक आवश्यकता के अनुसार शैक्षणिक, औद्योगिक, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में विकास हो सकेगा, जिससे कि रोजगार एवं आर्थिक विकास संभव हो सकेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B5%C2%B2%C2%B0%C3%8E%C2%B1%C2%B5%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=05/20/2025