मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. 20 अगस्त, 2025 को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2.यह मिसाइल सतह से हवा मार करने वाली मिसाइल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 अगस्त, 2025 को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • इसका परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया।
  • यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड के तत्वावधान में किया गया।
  • इस प्रक्षेपण ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को पूरा किया।
  • ‘अग्नि-5’ मिसाइल के बारे में –
  • यह नाभिकीय सक्षम अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है
  • यह सतह से सतह (Surface to Surface) पर मार करने वाली मिसाइल है।
  • इसकी मारक क्षमता 5000 किमी. से अधिक है।
  • इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन तथा निर्मित किया गया है।
  • अग्नि-5’ 17 मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ी त्रिचरणीय मिसाइल है।
  • यह ठोस प्रणोदक संचालित प्रक्षेपास्त्र अपने साथ लगभग 1.5 टन पारंपरिक और नाभिकीय युद्धशीर्ष (Warheads) ले जाने में सक्षम है।
  • ज्ञातव्य है कि 19 अप्रैल, 2012 को ‘अग्नि-5’ मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ भारत अमेरिका, फ्रांस, रूस, और चीन के साथ विशिष्ट आई.सी.बी.एम. में शामिल हो गया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/india-successfully-test-fires-agni-5-ballistic-missile-from-odisha/article69956842.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/india-tests-agni-5-missile-with-5000-km-range-heres-all-about-the-nuclear-capable-missile-that-can-cover-turkey-to-china/articleshow/123425285.cms?from=mdr

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2158574#:~:text=Intermediate%20Range%20Ballistic%20Missile%20’Agni,of%20the%20Strategic%20Forces%20Command.