मध्यप्रदेश स्पेसटेक नीति,2026

प्रश्न – 13 जनवरी, 2026 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत “मध्यप्रदेश स्पेसटेक नीति, 2026” के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस नीति के अंतर्गत आगामी 5 वर्षों में लगभग ₹1000 करोड़ का निवेश और लगभग 8000 रोजगार सृजित होने की संभावना है।
(b) इस नीति का प्रमुख फोकस उपग्रह निर्माण, भू-स्थानिक विश्लेषण और डाउन-स्ट्रीम अनुप्रयोगों (जैसे कृषि, आपदा प्रबंधन, शहरी नियोजन) पर है।
(c) इस नीति के कार्यान्वयन हेतु राज्य सरकार पर अनुमानित ₹628 करोड़ का वित्तीय भार आएगा।
(d) इस नीति के अंतर्गत मध्य प्रदेश में केवल प्रक्षेपण यान (Launch Vehicles) के निर्माण और अंतरिक्ष मिशनों के प्रक्षेपण को प्राथमिकता दी गई है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 जनवरी, 2026 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा प्रदेश में उपलब्ध 322 औद्योगिक पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और 31 गीगावाट की बिजली आपूर्ति, उत्कृष्ट शैक्षणिक सस्थानों आदि संसाधनों एवं अनुकुल वातावरण के दृष्टिगत अंतरिक्ष-ग्रेड विनिर्माण की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य में मध्यप्रदेश स्पेसटेक नीति,2026″ लागू की जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
  • यह नीति उपग्रह निर्माण, भू स्थानिक विश्लेषण और डाउन स्ट्रीम अनुप्रयोगों में नवाचार को बढ़ावा देगी।
  • प्रदेश में आगामी 5 वर्ष में 1 हजार करोड़ का निवेश और लगभग 8 हजार का रोजगार सृजन होगा।
  • इस पर अनुमानित वित्तीय भार 628 करोड़ रूपये आयेगा।
  • इस नीति के लागू होने से मध्यप्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (स्पेसटेक) क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र बनने की ओर अग्रसर होगा।
  • इस नीति के लागू होने से राज्य अंतरिक्ष उद्योग को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे और अनुसंधान सहायता के माध्यम से अपनी रणनीति बना सकेगा।
  • यह नीति उपग्रह निर्माण, भू-स्थानिक विश्लेषण, और डाउन स्ट्रीम अनुप्रयोगों (जैसे कृषि, आपदा प्रबंधन, और शहरी नियोजन) में नवाचार को बढ़ावा देगी, जिससे आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और वैश्विक मान्यता प्राप्त होगी।
  • नव प्रवर्तन और अनुसंधान अंतर्गत स्पेसटेक उत्कृष्टता केंद्र एवं इन्क्यूबेशन नेटवर्क स्थापित होगा, जिससे राज्य सरकार द्वारा एकीकृत स्पेसटेक उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जा सकेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/tech/technology/mp-cabinet-approves-implementation-of-spacetech-policy-2026/articleshow/126508115.cms?from=mdr

https://www.ceoinsightsindia.com/news/mp-cabinet-approves-implementation-of-space-tech-policy-2026-nwid-23076.html

https://www.aninews.in/news/national/general-news/mp-cabinet-approves-implementation-of-spacetech-policy-202620260113201343