प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1.1 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।
2.इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी का कायाकल्प करना, अर्थव्यवस्था को गति देना और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा करते हुए लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।
- इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी का कायाकल्प करना, अर्थव्यवस्था को गति देना और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा करते हुए लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
- पिछले 12 वर्षों में, भारत सरकार ने तमिलनाडु के राजमार्ग नेटवर्क में महत्वपूर्ण निवेश किया है, जिसके तहत वर्ष 2014 से अब तक 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबे राजमार्गों का निर्माण किया गया है।
- प्रधानमंत्री द्वारा दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास का उल्लेख किया, जिसमे पहला, मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन को चार-लेन का बनाने का कार्य करना, जिसमें तटीय पर्यटन और व्यापार को मजबूती देने के लिए 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है, दूसरा, परमकुडी-रामनाथपुरम स्ट्रेच को चार-लेन का बनाने का कार्य।
- 1,800 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस दूसरी परियोजना से रामेश्वरम और धनुषकोडी जैसे स्थलों तक पहुंच काफी आसान हो जाएगी, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा सुगम होगी और कृषि उपज व समुद्री उत्पादों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी।
- प्रधानमंत्री ने आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2009 से वर्ष 2014 के बीच औसत वार्षिक बजट आवंटन मात्र 880 करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2026-27 के लिए इसे बढ़ाकर 7,600 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
- साथ ही राज्य में 1,300 किलोमीटर से अधिक की नई रेल पटरियाँ बिछाई गई हैं, 97 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, और सैकड़ों फ्लाईओवर व अंडरपास के निर्माण से सुरक्षा और कुशलता में सुधार हुआ है।
- वर्तमान में 9 वंदे भारत और 9 अमृत भारत ट्रेनें तमिलनाडु के लोगों की सेवा कर रही हैं, जिनके कोच चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईएफसी) में निर्मित किए गए हैं।
- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के सतहत्तर (77) रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, ताकि उनमें सुविधा, सुगमता और स्थानीय पहचान का समावेश किया जा सके।
- प्रधानमंत्री ने कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में आकाशवाणी के नए एफएम रिले ट्रांसमीटरों का भी उद्घाटन किया और इन रेडियो स्टेशनों को जनता की सेवा में समर्पित किया।
- ‘मेक इन इंडिया’ के दृष्टिकोण पर गर्व करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि “यह आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है।”
- केंद्रीय बजट में तमिलनाडु को रेयर अर्थ कॉरिडोर का हिस्सा बनाया गया है, जो उन्नत विनिर्माण, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देता है।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2233629®=3&lang=2
