मत्स्यपालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0

प्रश्न – मार्च, 2025 में मत्स्यपालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) हैदराबाद
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 मार्च, 2025 को मत्स्यपालन स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2.0 हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित किया गया
  • मत्स्य पालन क्षेत्र में नवाचार पर चर्चा और उसे बढ़ावा देने के लिए प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाया गया
  • इस क्षेत्र में ई-कॉमर्स संभावनाओं के साथ-साथ मत्स्य पालन/जलीय कृषि में स्टार्टअप अवसरों पर विचार-विमर्श भी किया गया।
  • इसमें राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया
  • यह मत्स्य पालन से संबंधित सेवाओं और संसाधनों तक डिजिटल पहुंच को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से एक परिवर्तनकारी पहल है।
  • मत्स्य पालन स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए विभाग ने समर्पित इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए हैं।
  • गुरुग्राम में एलआईएनएसी-एनसीडीसी मत्स्य व्यवसाय इनक्यूबेशन सेंटर (एलआईएफआईसी), पीएमएमएसवाई के तहत अपनी तरह का पहला केंद्र है, जिसका उद्घाटन 2021 में किया गया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2109526

https://ddnews.gov.in/en/fisheries-startup-conclave-2-0-empowering-innovation-and-technology-in-aquaculture