मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण

प्रश्न – मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.27 अक्टूबर, 2025 को चुनाव आयोग ने घोषणा की कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाएगा।
2.एसआईआर के दूसरे चरण में 53 करोड़ मतदाता शामिल होंगे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 अक्टूबर, 2025 को चुनाव आयोग ने घोषणा की कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाएगा।
  • दूसरे चरण में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
  • एसआईआर के दूसरे चरण में 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे।
  • इन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में, बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) मौजूदा मतदाताओं को विशिष्ट गणना फॉर्म वितरित करेंगे।
  • जिन मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में थे, उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज़ देने की आवश्यकता नहीं है।
  • इसके आलावा जिन मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं हैं, लेकिन जिनके माता-पिता के नाम उस सूची में शामिल हैं, उन्हें भी अतिरिक्त दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/second-phase-of-special-intensive-revision-of-electoral-rolls-to-cover-12-states-and-uts

https://ddnews.gov.in/en/eci-to-conduct-second-phase-of-special-intensive-revision-in-12-states-uts-final-voter-list-on-feb-7-2026

https://www.ceo.kerala.gov.in/ceokerala/pdf/SIR/sir-12-states.pdf