प्रश्न – भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना किस केंद्रीय योजना के अंतर्गत कार्यान्वित की जा रही है?
(a) प्रसाद योजना (b) हृदय योजना
(c) स्वदेश दर्शन योजना 2.0 (d) अमृत योजना 2.0
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जनवरी ,2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम ज़िले के भोरमदेव धाम में आयोजित कार्यक्रम में भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन किया।
- इस परियोजना को केंद्र सरकार की ‘स्वदेश दर्शन योजना 2.0’ के अंतर्गत कार्यान्वित किया जा रहा है।
- यह परियोजना लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित की जाएगी।
- हरे-भरे वनांचल के बीच स्थित इस मंदिर को “छत्तीसगढ़ का खजुराहो” कहा जाता है।
- भोरमदेव मंदिर को नागवंशी शासनकाल में नागर शैली में निर्मित किया गया था।
- भोरमदेव छत्तीसगढ़ के कबीरधाम ज़िले में कवर्धा से 18 कि.मी. दूर तथा रायपुर से 125 कि.मी. दूर चौरागाँव में एक हजार वर्ष पुराना मंदिर है।
- यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
- यह लगभग 7 से 11 वीं शताब्दी तक की अवधि में बनाया गया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
