प्रश्न – प्रतिवर्ष भूकंप पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 29 अप्रैल (b) 25 अप्रैल
(c) 22 अप्रैल (d) 24 अप्रैल
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 अप्रैल, 2026 को भूकंप पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day in Memory of the Victims of Earthquakes) मनाया गया।
- यह दिवस इसलिए मनाया जाता है जिससे भूकंपीय आपदाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जा सके और आपदा से निपटने की तैयारी को बढ़ावा दिया जा सके।
- यह दिवस भवन निर्माण संहिता को सुदृढ़ करने, जन जागरूकता बढ़ाने और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लचीलापन विकसित करने पर बल देता है, जो सेंडाई फ्रेमवर्क के अनुरूप है।
- भूकंप सबसे घातक प्राकृतिक आपदाओं में से एक हैं।
- ये अक्सर बिना चेतावनी के आते हैं और भारी जनहानि, दीर्घकालिक सामाजिक, आर्थिक तथा मनोवैज्ञानिक क्षति का कारण बनते हैं।
- वर्ष 1900 से अब तक कम-से-कम 12 बड़े भूकंप ऐसे आए हैं, जिनमें प्रत्येक में 50,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
- भूकंपों के आर्थिक परिणाम भी बहुत बड़े होते हैं; वे वैश्विक आपदा-जनित क्षति के एक-चौथाई से अधिक के लिए जिम्मेदार हैं और हाल के दशकों में खरबों डॉलर का नुकसान कर चुके हैं।
- प्रत्यक्ष विनाश के अलावा, भूकंप, आग, सुनामी और भूस्खलन जैसी द्वितीयक आपदाओं को भी जन्म दे सकते हैं, जिससे आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका पर क्षति और बढ़ जाती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
