भाविना पटेल

प्रश्न – अगस्त, 2025 में लगातार दो बार पोडियम पर स्थान पाने के बाद भाविना पटेल किस उपलब्धि तक पहुंचीं?
(a) ओलंपिक में चयनित हुईं
(b) विश्व रैंकिंग में क्लास 1–5 महिला एकल श्रेणी में शीर्ष स्थान पर पहुंची
(c) उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला
(d) आईटीटीएफ की ब्रांड एम्बेसडर बनीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अगस्त, 2025 में अहमदाबाद में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक निदेशक भाविना पटेल ने अमेरिका में वाशिंगटन के स्पोकेन में आयोजित दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शीर्ष सम्मान हासिल करके इतिहास रचा।
  • उन्होंने 9-13 अगस्त, 2025 तक, अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) विश्व पैरा एलीट स्पर्धा में महिला एकल वर्ग 4-5 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
  • इससे कुछ ही दिन पहले, 6-8 अगस्त, 2025 तक स्पोकेन में ही आयोजित आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर इवेंट के इसी वर्ग में रजत पदक जीता था।
  • भाविना पटेल लगातार दो बार पोडियम पर स्थान पाने के साथ ही अब पैरा टेबल टेनिस में क्लास 1-5 तक की महिला श्रेणियों में महिला एकल के लिए विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2157648