भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण सम्मेलन, 2025

प्रश्न – मार्च, 2025 में  भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण सम्मेलन, 2025 कहां आयोजित किया गया?
(a)    मुंबई       (b)    जयपुर 
(c)    लखनऊ      (d)    नई दिल्ली 
उत्तर – (d)

 व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19- 22 मार्च, 2025 को   भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया
  • इसे केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय,भारत सरकार और हार्वर्ड विश्वविद्यालय, यूएसए के दो संस्थानों के सहयोग से आयोजित किया गया था 
  • लक्ष्मी मित्तल एंड फैमिली साउथ एशिया इंस्टीट्यूट और हार्वर्ड विश्वविद्यालय, यूएसए में सलाटा इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट एंड सस्टेनेबिलिटी इस कार्यक्रम के आयोजन भागीदार हैं।
  • यह कार्यक्रम अनुकूलन में प्रमुख चुनौतियों की पहचान करने और जलवायु-लचीले भारत @2047 के लिए क्षेत्र स्तर पर नीतियों, कार्यक्रमों और कार्रवाई के संदर्भ में भारत की प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने का काम करेगा।
  • इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में नीति आयोग के उपाध्यक्ष  सुमन बेरी और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री  कीर्ति वर्धन सिंह  भाग लिये
  • इस  सम्मेलन का उद्देश्य प्रभावी जलवायु नियोजन में बाधा डालने वाले महत्वपूर्ण ज्ञान अंतराल को पाटना है।
  • लक्ष्मी मित्तल एंड फैमिली साउथ एशिया इंस्टीट्यूट के बारे में-
  • यह हार्वर्ड में एक विश्वविद्यालय-व्यापी शोध संस्थान है, जो दक्षिण एशिया और विश्व के साथ इसके संबंधों के महत्वपूर्ण मुद्दों की समझ को आगे बढ़ाने और गहरा करने के लिए अंतःविषयक अनुसंधान में संलग्न है।
  • सलाटा जलवायु एवं स्थायित्व संस्थान के बारे में-
  • वर्ष 2022 में स्थापित, सलाटा इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट एंड सस्टेनेबिलिटी एक अंतःविषय केंद्र है जो जलवायु अनुसंधान, शिक्षा और कार्रवाई को गति देने के लिए समर्पित है।
  • वर्ष 2023 से, सलाटा इंस्टीट्यूट ने दक्षिण एशिया अनुकूलन अनुसंधान क्लस्टर का समर्थन किया है, जिसमें प्रमुख जलवायु वैज्ञानिक, महामारी विज्ञानी, योजनाकार और विशेषज्ञ शामिल हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2112961#:~:text=Over%20the%20period%20of%20four,and%20resilience%20in%20the%20built https://salatainstitute.harvard.edu/india2047/