प्रश्न – 16-17 अप्रैल, 2026 को इस्पात इकोसिस्टम का प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी ‘भारत स्टील-2026’ कहां आयोजित होगा ?
(a) नई दिल्ली (b) रांची
(c) मुंबई (d) जयपुर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16-17 अप्रैल, 2026 को इस्पात इकोसिस्टम का प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी ‘भारत स्टील-2026’ भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जायेगा
- यह इस्पात मंत्रालय का इस्पात इकोसिस्टम का प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी है।
- यह कार्यक्रम वैश्विक उद्योग जगत के प्रमुखों, नीति निर्माताओं, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और निवेशकों को भारत की क्षमताओं का प्रदर्शन करने, हरित और टिकाऊ इस्पात निर्माण को बढ़ावा देने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अवसरों की खोज करने के लिए एक साथ लाएगा।
- इस आयोजन में विषयगत सत्र, क्षेत्रीय गोलमेज सम्मेलन, राज्य और राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईओ सम्मेलन, प्रौद्योगिकी प्रदर्शनियां, क्रेता-विक्रेता बैठकें और प्राथमिक और द्वितीयक इस्पात क्षेत्रों की व्यापक भागीदारी शामिल होगी।
- भारत स्टील का लक्ष्य भारत को वैश्विक इस्पात उद्योग में नवाचार, सहयोग और निवेश का केंद्र बनाना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…