भारत-सिंगापुर व्यापार एवं निवेश संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजीटीआई) की चौथी बैठक-2025

प्रश्न – 14 अगस्त ,2025 को भारत-सिंगापुर व्यापार एवं निवेश संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजीटीआई) की चौथी बैठक-2025 कहां आयोजित हुई?
(a) मुंबई (b) नई दिल्ली
(c) सिंगापुर (d) गांधीनगर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 अगस्त ,2025 को भारत-सिंगापुर व्यापार एवं निवेश संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजीटीआई) की चौथी बैठक-2025 वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित हुई
  • यह बैठक भारत ने आयोजित की।
  • इस बैठक की सह-अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल और सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के स्थायी सचिव डॉ. बेह स्वान जिन ने की।
  • इस बैठक के दौरान , द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को प्रगाढ़ करने, बेहतर समन्वय के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने, रसद और आपूर्ति श्रृंखलाओं में सुधार, नियामक ढांचों को सुव्यवस्थित करने और सीमा पार व्यापार को सुविधाजनक बनाने के तरीकों की खोज पर चर्चा हुई।
  • बैठक में सेमीकंडक्टर क्षेत्र और व्यापार के डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में चल रहे सहयोग की समीक्षा की गई।
  • इस दौरान कौशल विकास, क्षमता निर्माण और पारस्परिक लाभ के लिए अन्य उभरते क्षेत्रों में संभावित साझेदारियों की खोज की गई।
  • वर्ष 2025 भारत और सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ और व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) की 20वीं वर्षगांठ का प्रतीक है।
  • सीईसीए पर वर्ष 2005 में हस्ताक्षर किए गए थे।
  • यह भारत द्वारा किसी भी साझेदार के साथ किया गया पहला व्यापक व्यापार समझौता था और सिंगापुर का किसी दक्षिण एशियाई देश के साथ ऐसा पहला समझौता था।
  • सिंगापुर, आसियान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
  • वर्ष 2024-25 के दौरान कुल द्विपक्षीय व्यापार 34.26 अरब अमेरिकी डॉलर होगा।
  • यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) स्रोत भी है।
  • अप्रैल 2000 और जुलाई 2024 के बीच 163.85 अरब अमेरिकी डॉलर (11,24,509.65 करोड़ रुपये) का इक्विटी प्रवाह हुआ, जो भारत के संचयी प्रवाह का लगभग 24% है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2156869